चित्रकूट 13 फरवरी (आरएनएस)। डीएम के आदेशानुसार एडीएम न्यायिक अरूण कुमार नोडल अधिकारी रामायण मेला ने 53वे महात्सव का आयोजन के सम्बन्ध में निरीक्षण किया। जिसमें उप जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशान्त करवरिया व महामंत्री करूणा शंकर द्विवेदी उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी आदि विभागो द्वारा प्रदर्शनी, स्टाल लगाये जाने है। जिनको कोनिकल शेप के जर्मन हेंगर वाले तर्ज में लगाये जाने के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अधिकारी को निरन्तर साफ सफाई पर ध्यान दिये जाने तथा मेले में लगने वाले बडे झूले के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता लोनिवि विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत एनओसी प्राप्त कर ही झूला संचालित किये जाने के साथ रेनबसेरा में लगे हुए आठ सीसीटीवी व 10 सीसीटीवी रामायण मेला परिसर में लगे कैमरे के संचालन के लिए एक कन्ट्रोल रूप बनाया जाये। अगर कोई डार्क प्वांट बच जाता है तो आवश्यकता पडने पर और केमरे लगाना सुनिश्चित करे तथा 20 वालिटिंयर्स लगाये जाने है। जिसमे चार दिन में व 16 सांय में लगाये जाये जो निर्धारित यूनीफार्म व आई कार्ड के साथ रहेंगे। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को लाईट व्यवस्था व अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान को जल सम्बन्धी व्यवस्था की आपूर्ति किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था के लिए डीएम के आदेश के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जिससे जन मानस व बाहर से आये हुये अतिथियों को कोई असुविधा न हो।


















