चित्रकूट 13 फरवरी (आरएनएस)। मऊ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय छिवलहा प्रथम मैं हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत, बाल विवाह के विरोध में नाटक, बुंदेलखंड का प्रसिद्ध गीत कजरी का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पांडेय के द्वारा सीडीपीओ प्रतिनिधि, आंगनबाडिय़ों का सुपरवाइजरों का शिक्षकों का बच्चों का स्वागत करते हुए बच्चों को निपुण करने के लिए प्रेरित किया गया और बच्चों को पुरस्कृत किया। खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर एआरपी राम नारायण पांडेय, अखिलेश मिश्रा, शारदेन्दु शुक्ल, धनेश सिंह, प्रधानाध्यापक पवन कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार प्रदर्शन आलोक गर्ग ने किया। संचालन श्री केशन सिंह भोले इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भैरमपुर ने किया। अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार पुरस्कार वितरण किया गया।


















