चित्रकूट 13 फरवरी (आरएनएस)। एडीएम न्यायिक अरूण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकासखण्ड कर्वी की ग्राम पंचायत रानीपुर खाकी में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया। ग्राम प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धवस्था पेशन योजना आदि योजनाओ के बारे में ग्रामवसियों को बताया गया। उपस्थित लेखपाल द्वारा ग्राम खतौनी को पढकर सुनाया गया। जिसमें ग्रामवासियो द्वारा मृतक व्यक्तियों की वरासत उनके जायज वारिसानो को किये जाने के लिए बताया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने लेखपाल व कानूनगो को वरासत के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।


















