चित्रकूट 13 फरवरी (आरएनएस)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय बीजीबीएआई था व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में तुमुल जायसवाल, ऑपरेशन हेड, टेक्स्ट्रॉन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से दिया। उन्होंने विज्ञान में प्रबंधन के छात्रों को भविष्य में कारपोरेट सेक्टर में होने वाली चुनौतियों और उसकी तैयारी के विषय में जानकारियां दी।
व्याख्यान माला के संयोजक डॉ रवि प्रकाश शुक्ल प्रभारी प्रबंधन विभाग ने छात्रों से कहा कि उन्हें अपने विषय के ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और उसे विषय में होने वाले परिवर्तनों और आने वाले समय की चुनौतियों के हिसाब से अपने आप का परिवर्तन करना होगा और नए ज्ञान का संवर्धन करना होगा और हम अपने उन्नयन से समाज और देश के प्रगति में लगा सके यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
कुलपति प्रो शिशिर कुमार पाण्डेय ने छात्रों को मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि छात्र हमेशा नए ज्ञान को सीखें और इस तरह की व्याख्यान माला लगातार होती रहे इस बात को लिए हम सबको प्रेरित किया।
कुल सचिव ने विद्यालय में इस तरह की व्याख्यान माला लगातार होती रहे उसके लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया एवं छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रबंधन विभाग की ओर से डॉ दिलीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया भविष्य माथुर ने सक्रिय भूमिका निभाई। विनीत पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। यह जानकारी व्याख्यान के संयोजक डॉ रवि प्रकाश शुक्ल ने दी।


















