रायपुर 14 फरवरी 2026(आरएनएस) शासकीय लक्मणश्वर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. सी. भारद्वाज के पुत्र डॉ. हर्षवर्धन भारद्वाज का चयन शासकीय सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में शोध एवं अनुसन्धान कार्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है! जो कि भारत का ख्याति प्राप्त मेडिकल कॉलेज है! इन्होने अपने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई नेशनल मेडिकल कॉलेज कोलकता से की थी! इन्होने सीनयर सेकेण्डरी
शिक्षा जवाहर नोदय विद्यालय मल्हार, जिला बिलासपुर से प्राप्त की थी। ये बचपन से ही मेघावी छात्र थे। इनकी शुरू से ही यह इच्छा रही की गरीब, असहाय लोगो की सेवा कर सकूँ जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समुचित स्वाथ्य सेवा का लाभ नहीं ले पाते! इन्होने अपनी मंजिल की प्राप्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
गाँव,महाविद्यालय परिवारऔर नगरवासी आदि ने इनकी उत्कृष्ट कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनायें संप्रेषित की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

