रुद्रपुर,14 फरवरी (आरएनएस)। शनिवार को पुरानी पेंशन योजना के लिए राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के तत्वावधान में रुद्रपुर स्थित शिक्षक भवन में कुमाऊं मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मंडलीय मंत्री कमलेश पाण्डे ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए मंडल के सभी जिलों में रैली एवं धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई है। आंदोलन को गति देने के लिए नए सदस्यों को जोडऩे पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में कुमाऊं मंडल के छह जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर से आए पदाधिकारियों ने संगठन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और आंदोलन को प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। बागेश्वर जिले के पदाधिकारियों ने 22 फरवरी को आयोजित होने वाली एनएमओपीएस रैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पन्यूली, प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी एवं शान्तनु हुकुम सिंह नयाल, अंकुर वत्सल, तरुण कालरा, अमरदीप चौधरी एवं करुणेश जोशी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

