रुड़की,14 फरवरी (आरएनएस)। ग्राम टांडा भनेड़ा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का मीटर क्षतिग्रस्त हो गया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम टांडा भनेड़ा निवासी अलीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका गांव में ईंट भट्टा है। बीती पांच फरवरी को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए भट्टे के पास खड़े बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पास की दीवार पर लगा विद्युत मीटर टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। अलीम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

