रुड़की,14 फरवरी (आरएनएस)। क्षेत्र के इमलीखेड़ा और मोहम्मदपुर पांडा के बीच बाइक सवार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है। शनिवार को दरियापुर निवासी राजकुमार अपनी बाइक से सवार होकर रुड़की से अपने घर वापस लौट था। जैसे ही वह इमलीखेड़ा-मोहम्मदपुर पांडा के बीच पहुंचा तो सामने से आ रही ई-रिक्शा चालक ने ओवरटेक कर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार राजकुमार घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

