-बैंक अब बंधक गाटो को नीलाम कराकर करेगा अपनी भरपाई
अयोध्या,14 फरवरी (आरएनएस)। जनपद के मया ब्लाक निवासी एक ब्यक्ति को बैंक का ऋण अदा ना करना भारी पड़ गया। बैंक अब ब्यक्ति के बंधक गाटो को नीलाम कराकर अपनी भरपाई करेगा।जिसके लिए शनिवार को तहसील प्रशासन ने मुनादी कराई।नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा ने बताया कि लालपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह पर सेंट्रल बैंक शाखा दिलासीगंज का 14लाख28हजार381रुपया बकाया है।बकायेदार को कई बार जमा करने के लिए नोटिस दिया गया परन्तु बकायेदार ने जमा नही किया।वसूली के किये एसडीएम सदर ने उन्हें नीलाम अधिकारी नियुक्त किया है।बकाये की वसूली के लिए तहसील प्रशासन अब बकायेदार के नाम लालपुर उपरहार के राजस्व अभिलेखों में अंकित गाटो को नीलाम करेगा।जिसके लिए लालपुर पंचायत भवन पर नीलामी की मुनादी कराई गई।19फरवरी को तहसील सदर के सभाकक्ष में नीलामी की कार्यवाही भी पूरी कराई जाएगी।मुनादी के अवसर पर तहसील प्रशासन से राजेन्द्र प्रसाद,डेनियल भारती हनुमान यादव,उपेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

