गोसाईंगंज-अयोध्या,14 फरवरी (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी द्वारा अमसिन बाजार मे मनरेगा बचाओ कार्यक्रम गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व में चल रहे मनरेगा योजना की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कैसे खत्म किया जा रहा है इसके बारे में भी बताया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहाकि कांग्रेस पार्टी ने जो मनरेगा योजना बनाया था उसमें हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की गारंटी मिली हुई थी जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। मोदी सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से अब काम करवाएगी। जिससे मजदूर भूखों मरने के लिए विवश हो जाएंगे। पार्टी के नेता अहमद कुरैशी ने कहा था सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है और धीरे-धीरे मनरेगा कानून को खत्म करना चाहती है। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सिंह, रमेश चंद्र, दयाशंकर तिवारी, मनोज जायसवाल, प्रदीप निषाद, राम शंकर तिवारी, राम प्रताप, हृदय नारायण मिश्रा, अशोक सिंह, भारत वर्मा, आशीष गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

