-श्रीमती लीलावती आदर्श विद्या मंदिर के प्रबंधन विवाद को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी कार्यालय पर दिया धरना
अयोध्या,14 फरवरी (आरएनएस)। रामनगरी अयोध्या में अंबेडकरनगर के शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन चर्चा में है। आलापुर क्षेत्र के रामनगर स्थित श्रीमती लीलावती आदर्श विद्या मंदिर के प्रबंधन विवाद को लेकर शिक्षक शनिवार को डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि साधारण सभा की सदस्यता सूची को अद्यतन कर उसका प्रकाशन कराया जाए और इसके बाद ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। उनका कहना है कि बिना पारदर्शी सदस्यता सूची के चुनाव कराना नियमों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत होगा।प्रदर्शनकारियों ने 18 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग भी उठाई है। साथ ही मतदाता सूची में शामिल कथित अपात्र नामों को हटाने की मांग करते हुए निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।धरने का नेतृत्व आर.एस. गौतम ने किया, जबकि संयुक्त मंत्री सुनील कुमार मिश्र ने स्पष्ट कहा कि पारदर्शिता से समझौता स्वीकार नहीं होगा। फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद का समाधान कैसे निकालता है। इस मौके पर ओंकार मिश्र अब्दुल रहीम सुधीर कुमार चक्रधर चतुर्वेदी चंद्र प्रकाश मिश्रा दुर्गेश दुबे शिवम पांडे प्रमोद कुमार पांडे अशोक कुमार तिवारी प्रभाकर पांडे शिव शंकर शुक्ला अनिरुद्ध मिश्रा नीरज अभिमन्यु सच्चिदानंद जनार्दन कुमार दीपचंद मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

