मीरजापुर,14 फरवरी (आरएनएस)। युवा भारत एवं विंध्य योग सेवा धाम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के कजरहवा पोखरा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बच्चों ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे की जगह मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थापक योग गुरु योगी भोलानाथ ने बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का आधुनिक परिवेश इतना बिगड़ता जा रहा है, जिससे कि युवाओं को अपनी संस्कृति संस्कार और सभ्यताओं से परिचय कराना अति आवश्यक हो गया है। आज हमारी युवा पीढ़ी वेलेंटाइन डे मना रही है, लेकिन हम सभी को मिलकर इस दिन को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लेना होगा, तभी हमारी आने वाली पीढिय़ां सही दशा और दिशा की ओर होंगे और तभी अपनी संस्कृति व सभ्यता जीवित रहेंगी। इस अवसर पर कार्यकम की मुख्य अतिथि महिला केंद्रीय प्रभारी श्रीमती संगीता व्यास ने कहा कि आज के दिन बच्चों ने अपने माता पिता को माल्यार्पण कर उनको तिलक लगाकर एवं उनकी आरती करते हुए, उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। कहा माता पिता भी अपने बच्चों के द्वारा किए गए सुंदर सत्कार के लिए हृदय से उन्हें स्वस्थ सकुशल और सप्रसन्न रहने का आशीर्वाद दिया।
राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि आज के बच्चों के भीतर शुरू से ही अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया जाए तो ये बच्चे आने वाले समय में कभी भी अपनी मूलता का त्याग नहीं करेंगे और भारत की सभ्यता व विरासत को आगे बढ़ाने के लिए के स्वत: संकल्पित होंगे।
प्रबंधक रतन जॉनसन ने कहा कि विद्यालय प्रागंण में वेलेंटाइन डे की जगह मातृ पितृ पूजन दिवस पिछले बारह वर्षों से हर साल मनाया जाता है और आने वाली पीढिय़ों को एवम् अभिभावकों को भी अपनी मूल सभ्यता से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया जाता है , जिसे हमसब हर वर्ष एक पर्व की तरह बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा भारत के जिला प्रभारी प्रवीण मौर्या, किरन पाण्डेय, ममता, प्रीति श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, मुकेश मिश्रा, सर्वजीत, डिंपल, शबाना आदि शिक्षकों संग बालक बालिका उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

