मीरजापुर,14 फरवरी (आरएनएस)। हलिया क्षेत्र के कोटार गांव स्थित अदवा नदी के मध्य टीले पर विराजमान कोटार नाथ देवाधिदेव महादेव धाम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक लाख से अधिक भक्त जलाभिषेक कर मंन्नते पूरा करेंगे।मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा साफ सफाई बैरिकेडिंग प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर पर दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त कोटार नाथ शिव धाम में दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। शाम से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। मेले में प्रसाद,पूजन सामग्री, खान पान व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें शुक्रवार से ही सज गयी हैं। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मेले में भीड नियन्त्रण के लिये तीन बैरियर व चार उपनिरीक्षक, अन्य थाने के पुलिस के साथ ड्रमंडगंज एसो व इलाकाई पुलिस की ड्यूटी लगा दी गयी है। भीड़ नियंत्रण यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की भी ड्यूटी लगाई गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।? एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि साफ सफाई के लिये दो सिफ्ट में 40 सफाई कर्मचारियों व पानी टैंकर मौजूद है। मंदिर पुजारी जै राम गिरि व शिव राम गिरि ने बताया कि एक लाख से ज्यादा भक्त जलाभिषेक करेगें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है।महाशिवरात्रि की रात जागरण कर भगवान शिव का स्मरण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख समृद्धि प्राप्त होती है।श्रद्धालु इस दिन बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था तथा जगत कल्याण के लिए विषपान भी किया था, इसलिए इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

