लालगंज, मीरजापुर,14 फरवरी (आरएनएस)। विकास खंड लालगंज क्षेत्र के ग्राम सभा तुलसी में 14 फरवरी 2026 शनिवार को नवनिर्मित वनराज पतीयार नाथ मंदिर प्रांगण से हमारा गांव हमारा देश फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य रूप से शिव बारात निकाली गई। सुबह से ही वनराज पतियार नाथ मंदिर परिसर में तैयारी शुरू हो गई थी। मंदिर को फूल मालाओं और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे अपना गांव अपना देश फाउंडेशन के नेतृत्व में भगवान शिव की पूजा अर्चना और हल्दी रस्म के साथ आरंभ हुआ। सेमरा प्रताप सिंह निवासी अखंड प्रताप सिंह व अपना देश अपना फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को हल्दी अर्पित की और देश प्रदेश व जिले गांव की सुख समृद्धि की कामना की। शिव बारात वनराज पतियार नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू होकर सेमरा प्रताप सिंह नदंनी एवं गांव के प्रमुख मार्गो से होकर पुन: वनराज पतियार नाथ मंदिर परिसर में पुन: समाप्त हुई। शोभा यात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी, गणेश और अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल थी। भूत प्रेत और बेताल के रूप में सजे युवकों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।इस दौरान ढोल ताशा और डीजे की गूंज के बीच श्रद्धालु हर-हर महादेव के जय घोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव उर्फ पप्पू यादव, ग्राम प्रधान रामकुमार, बिहारी यादव, सुरेन्द्र सिंह, रामबाबू यादव, रिंकू सिंह, गुलाब सिंह, सनी सिंह, राजेश कुमार, अमरेश, कपिल, अतिश कुमार, शिव शंकर, गोली, सोनू, भगवान दास समेत हजारों की संख्या में युवा, बुजुर्ग, बच्चे एवं महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

