भोपाल,14 फरवरी (आरएनएस)।भोपाल में क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी के आरोप में महिला को शानिवार की सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के कब्जे से 10.270 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया है।
इस मादक पदार्थ को सफेद रंग की बोरी में तीन अलग-अलग पैकेट बनाकर रखा गया था। आरोपी महिला सीहोर जिले की रहने वाली है। गांजे की डिलीवरी देने भोपाल के एमपी नगर आई थी।
जहां मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल डीसीपी शेलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एम.पी. नगर स्थित जीवन बीमा कार्यालय के सामने ग्राउंड से महिला को गिरफ्तार किया है।
महिला की पहचान सीता बाई कुचबंदिया (50) गंज मोहल्ला, सीहोर बताया। महिला की तलाशी लेने पर सफेद प्लास्टिक की बोरी में खाकी टेप से लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए। बरामद गांजे का कुल वजन10 किलो 270 ग्राम पाया गया। जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

