हल्द्वानी 15 फरवरी (आरएनएस)। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गोलछा कंपाउंड कार्यालय में शनिवार को विशेष सदस्यता अभियान और सभा कराई। आप के वरिष्ठ नेता अनवर अंसारी उर्फ ‘अन्नाÓ और सखावत हुसैन ने समर्थकों के साथ आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। मुख्य अतिथि जीआर टम्टा रहे। नफीस अहमद खान, महेश चंद्र, नवीन मूलनिवासी और जीवन चंद्र आर्य ने सदस्यता दिलवाई। शाकिर हुसैन, रईस अहमद, नफीस अंसारी, नदीम शाह, मोहम्मद चांद, शावेज मिकरानी, आदिल, रिज़वान, उस्मान, शादाब, मुन्ना, अदनान, शब्बू, इमरान, अरुण आर्य, निखिल कुमार और गिरीश चन्द्र आर्य ने सदस्यता ली। आरपी गंगोला, हरीश लोधी, सलीम अहमद, रितिक कांत, खेम चंद्र आर्य और मदन राम रहे। अध्यक्षता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज अहमद ने की। संचालन सुलेमान मलिक ने किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

