0 शहर सरकार को हुए एक वर्ष
रायपुर, 15 फरवरी (आरएनएस)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि इस एक वर्ष में विकास के कई कीर्तिमान गढ़े गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन में शहर के विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। भाजपा सरकार के सतत प्रयास व नगरीय निकाय मंत्री (उपमुख्यमंत्री) अरूण साव के कुशल मार्गदर्शन से लगातार शहर इलाकों में विकास की कार्यों के लगातार गति मिल रही है। किरण देव ने कहा कि हमें निगमों की जनता ने एक वर्ष पहले विशाल जनमत दिया और हम 10 में 10 नगर निगम 49 में 35 नगर पालिका 114 में 81 नगर पंचायत सीटों में सफल हुए थे। इसके साथ ही 3200 कुल पार्षदों में 1868 सीटों पर जीत हासिल किये हैं। हमारा वोट शेयरिंग 56.04 रहा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने कहा कि हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से हमें यह विशाल विजय मिली उन कार्यकर्ताओं के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। देव ने सभी महापौर एवं चुने हुए सभी नगरीय निकाय प्रतिनिधियों को इस अवसर पर अशेष शुभकामनाएं और बधाई दी है।
0


















