तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026 (आरएनएस) थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने सूने गोदाम में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 67 हजार रुपये मूल्य की चोरी की सामग्री और घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त की है, पुलिस के मुताबिक रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि तुलसी नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा. लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर, कॉपर और एल्युमिनियम चोरी कर लिया गया है। सूचना पर गश्ती दल ने मुखबिर के बताए अनुसार बहेसर रोड तिल्दा में टीवीएस एक्सल मोपेड (क्रमांक CG 04 PL 283) पर सवार एक पुरुष और दो महिलाओं को रोका, तीनों के पास तीन बोरियों में संदिग्ध सामान भरा था। पूछताछ में आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर कॉपर, एल्युमिनियम और क्वाइल चोरी करना तथा उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया।
67 हजार की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: केबल वायर, कॉपर, एल्युमिनियम व क्वाइल (कीमत लगभग ₹52,000) टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत लगभग ₹15,000) कुल मिलाकर लगभग ₹67,000 मूल्य की माल जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
सूरज देवार (20 वर्ष), पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा, रूपा देवार (28 वर्ष), पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा, आपा देवार (25 वर्ष), पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3), 305(ए), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया ।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।


















