न्यूयॉर्क ,16 फरवरी । खालिस्तानी समर्थक और कनाडा में मारे गए सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर को लेकर एक नया दावा सामने आया है। अमेरिकी एजेंसियों के समक्ष आरोपी निखिल गुप्ता ने कथित तौर पर यह दावा किया कि निज्जर संभावित निशानों में शामिल था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज दस्तावेजों में कहा गया है कि निखिल गुप्ता ने पूछताछ के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में कनाडा के सरे शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में भारत सरकार के एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था।
निखिल गुप्ता को अमेरिका में एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक अन्य खालिस्तानी समर्थक की हत्या की साजिश का आरोप है। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है और भारत-कनाडा संबंधों पर भी इसका असर पड़ा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं।
00


















