जर्मनी ,16 फरवरी । जर्मनी के म्यूनिख में पाकिस्तान की एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत हुई है। म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को एंट्री गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इस वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा अधिकारी मुनीर को अपना पहचान पत्र ठीक से दिखाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। इस घटना की वजह से वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।
गार्ड ने अपने बैज पर टैप कर दिया इशारा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब आसिम मुनीर कॉन्फ्रेंस हॉल के प्रवेश द्वार की तरफ बढ़ रहे थे, तभी वहां मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें टोक दिया। अधिकारी ने मुनीर को निर्देश दिया कि वह अपना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) आगे की तरफ कर लें ताकि वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे। बात को समझाने के लिए सुरक्षा अधिकारी ने खुद अपने बैज पर टैप किया और मुनीर को भी वैसा ही करने का इशारा किया। यह पूरी असहज करने वाली घटना मुख्य द्वार से महज कुछ कदम के फासले पर कैमरे में कैद हो गई।
सिंधी संगठन ने कार्यक्रम स्थल के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
एक तरफ जहां गेट पर आर्मी चीफ को रोके जाने से किरकिरी हुई, वहीं दूसरी तरफ जर्मनी में मौजूद सिंधी राजनीतिक संगठन ‘जेय सिंध मुत्ताहिदा महाजÓ (छ्वस्रूरू) ने उनके इस कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किए जाने पर ही कड़ी आपत्ति जता दी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। जेएसएमएम ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।
वैश्विक मंच पर मुनीर की मौजूदगी को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्णÓ
जेएसएमएम के चेयरमैन शफी बुरफत ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (हृ), यूरोपीय संघ (श्व), जर्मन सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को संबोधित करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति के इतने बड़े मंच पर आसिम मुनीर की मौजूदगी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। गौरतलब है कि म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस दुनिया के सबसे अहम सुरक्षा मंचों में गिना जाता है, जहां हर साल दुनियाभर के दिग्गज नेता, राजनयिक और सुरक्षा विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय शांति और वैश्विक संकटों पर मंथन करने के लिए एकजुट होते हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















