रायपुर, 16 फरवरी 2026(आरएनएस) रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना गंज क्षेत्र में पार्किंग से होण्डा एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है, मामला 16 जनवरी 2026 का है। प्रार्थी अजय कुमार साहू, निवासी साहूपारा फाफाडीह गंज, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी होण्डा एक्टिवा क्रमांक CG 04 LM 6817 को गंज स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में खड़ा किया था। दुकान से लौटने पर वाहन गायब मिला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 47/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने देवेन्द्र नागेश उर्फ राहुल (25 वर्ष), निवासी शीतला कॉलोनी, झंडा चौक, थाना सिविल लाइन रायपुर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की होण्डा एक्टिवा, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है, बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

