देहरादून,16 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम के पूर्व पार्षद राजकुमार कक्कड़ ने सोमवार को मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने रेस्टकैंप क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि निगम ने जल्द क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया तो वह स्थानीय लोगों के साथ निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

