देहरादून,16 फरवरी (आरएनएस)। बाइक फिसलने से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह बताया कि लेन संख्या 6 पोस्ट ऑफिस रोड निवासी जयदीप उम्र 57 वर्ष बीते 10 फरवरी को स्कूटर से पोस्ट ऑफिस रोड से गुजर रहे थे। तभी स्कूटर स्लिप होने से गिरे और घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पटेलनगर स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को हाट अटैक आने से जयदीप का निधन हो गया। सोमवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

