नईदिल्ली,17 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की को-होस्ट श्रीलंका ने पाथुन निसांका के शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की इस हार ने उनकी मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है. अब कांगारुओं का अगले राउंड में पहुंचना दूसरी टीमों की हार और जीत पर निर्भर हो गया है.
ग्रुप बी में जिम्बाब्वे के पास दो मैच बैच हैं और उसमें से उसे सुपर 8 में पहुंचने के लिए केवल एक मैच जीतना है. उनका अगला मैच कल यानी 17 फरवरी को आयरलैंड से है और आखिरी ग्रुप मैच श्रीलंका से है. जिम्बाब्वे के अंक तालिका में दो मैच में दो जीत के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया तीन मैच के बाद दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और उनका अब सिर्फ एक ही मैच बचा है.
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और दोनों ओपनरों ने फिफ्टी करके टीम के स्कोर को 9 ओवर में ही शतक तक पहुंचा दिया. कप्तान मार्श ने 27 गेंद में 54 और हेड ने 29 गेंद में 56 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रनें की साझेदारी हुई.
उसके बाद जब उन्होंने अपना पहला विकेट खोया तो ऐसा लग रहा था कि अब यहां से ऑस्ट्रेलिया 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर देगा, लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 181 रनों पर ही रोक दिया. दुशांत हेमंथा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए. खास बात ये भी है कि मैच श्रीलंका का मुख्य तेज गेंदबाज पथिराना पहले ही ओवर में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए और फिर दोबारा मैदान में नहीं आए.
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 8 के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट कुसल परेरा के रूप में खो दिया. उसके बाद पाथुन निसांका और कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच ऑस्ट्रेलिया से दूर कर दिया. परेरा 38 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन निसांका 52 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसमें 10 चौका और 5 छक्का शामिल था. उनके साथ पावन 15 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को 18 ओवर में ही जीत दिला दी.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

