वॉशिंगटन ,18 फरवरी । अमेरिका और जापान के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ष्ठशठ्ठड्डद्यस्र ञ्जह्म्ह्वद्वश्च ने दोनों देशों के बीच इस बड़ी ट्रेड डील की औपचारिक घोषणा करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने बताया कि जापान अब अमेरिका में 550 अरब डॉलर के निवेश संबंधी अपने प्रतिबद्धता पैकेज के पहले चरण को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, यह निवेश अमेरिका के औद्योगिक आधार को पुनर्जीवित करने, लाखों नई नौकरियां सृजित करने तथा राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा को पहले से अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
राष्ट्रपति ने जानकारी दी कि टेक्सास में तेल और गैस, ओहायो में बिजली उत्पादन तथा जॉर्जिया में क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में तीन बड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का पैमाना बेहद विशाल है और यह सब टैरिफ नीति के बिना संभव नहीं हो पाता।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ञ्जह्म्ह्वह्लद्ध स्शष्द्बड्डद्य पर साझा किए गए अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि ओहायो में प्रस्तावित गैस पावर प्लांट राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा होगा। इसके साथ ही गल्फ ऑफ अमेरिका क्षेत्र में एलएनजी निर्यात सुविधा स्थापित की जाएगी, जो अमेरिका की ऊर्जा क्षमता को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जॉर्जिया में प्रस्तावित क्रिटिकल मिनरल्स सुविधा के माध्यम से अमेरिका की विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और रणनीतिक संसाधनों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
00

