प्रयागराज 18 फरवरी (आरएनएस)। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज,प्रयागराज के संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का उद्घाटन आज बुधवार को किया गया।
मुख्य अतिथि डा. तेज प्रकाश चतुर्वेदी, सहायक आचार्य, संस्कृत विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि श्री शालिग्राम त्रिपाठी, सहप्रान्त मंत्री, संस्कृत भारती ने अपने उद्बोधन से संस्कृत के शब्दों से बने अन्य भाषाओं के शब्दों पर रोचकता के साथ प्रकाश डाला और संस्कृत संभाषण की वैज्ञानिक और सामाजिक महत्ता का उल्लेख किया। अतिथियों का स्वागत डा. प्रमा द्विवेदी, धन्यवाद ज्ञापन डा. शारदा कुमारी तथा संचालन साक्षी दुबे ने किया।
इस अवसर पर शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

