21 हजार महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर शामिल होंगी विशाल मंगल कलश यात्रा में
प्रयागराज 18 फरवरी (आरएनएस)। बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की होने वाली श्री हनुमंत कथा को लेकर प्रयाग उत्थान समिति की कोर कमेटी की तैयारी बैठक ठाकुर हर नारायण सिंह पी जी कालेज करैला बाग के सभागार में आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 7 से 11 मार्च तक परेड ग्राउंड में बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की पंच दिवसीय श्री हनुंमत कथा विशाल आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। 21 हजार महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगी। कथा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के संग रामानंद सागर सीरियल के राम सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले
प्रसिद्ध कलाकार अरूण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी शामिल होंगे। इसके अलावा वृंदावन से स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी, पुंडरीक गोस्वामी, राजेंद्र दास जी महाराज, इंद्रेश जी महाराज,
नरोत्तम जी महाराज, देवकीनंदन महाराज, डा अनिरुद्ध जी महाराज,
हरिद्वार से स्वामी रामदेव/ आचार्य बालकृष्ण, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महराज, स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, दिल्ली से आचार्य महामंडलेश्वर आनंद अखाड़ा बालकानंद गिरि जी महाराज एवं कई संत एवं महंतगण शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि सद्गुरु रीतेश्वर जी महाराज की आने की संभावना है।
डॉ उदय प्रताप ने आगे कहा कि इससे अलावा कथा के विभिन्न दिवस पर महाभारत सीरियल में कृष्ण, युधिष्ठिर, अर्जुन और दुर्योधन का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज, गजेंद्र सिंह, फिरोज खान और पुनीत इस्सर के साथ ही भजन सम्राट सांसद मनोज तिवारी, कन्हैया मित्तल, जया किशोरी और अनामिका जैन अंबर, एवं भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार अभिनेता सांसद रवि किशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह शामिल होंगे। कहा कि कार्यक्रम में देश के कई केंद्रीय मंत्री प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
संचालन करते हुए समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि 7 मार्च को सुबह 9 बजे मंगल कलश यात्रा विधि विधान के साथ पूजन अर्चन केपी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। ततपश्चात केपी ग्राउंड से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मेडिकल कॉलेज चौराहे से रामबाग, चंद्रलोक, मानसरोवर, सुलाकी चौराहा, राम भवन, मु_ीगंज, आर्य कन्या, कीडगंज पुलिस बूथ, चौराहा से होते हुए एडीसी कॉलेज, जगन्नाथ मंदिर,होते हुए
परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पर संपन्न होगी। मंगल कलश यात्रा में हरियाणा गुरुग्राम का बैंड, पुणे का धमाल, कलश विश्राम रथ, महिलाओ की ध्वज पताका ग्रुप,और दर्जनों देवी देवताओं की मनोहरी झांकी, बैंड एवं डीजे बैंड, रथ गाड़ी, शामिल रहेंगी।
बैठक में विनय प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, अजीत सिंह, राजेश केसरवानी, धर्मेंद्र जी भैया, प्रदीप पांडे, पार्षद रूद्र सेन जायसवाल, निवेश मित्तल निखिल पांडे, रोशनी अग्रवाल, अनामिका दास, प्रवीण केसरवानी, आलोक केसरवानी, आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

