भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री यश भारतीय ने कड़ा प्रहार किया है। श्री भारतीय ने इस बजट को प्रदेश के भविष्य को गिरवी रखने वाला कर्ज आधारित छलावा करार देते हुए कहा कि यह बजट केवल ‘इवेंट मैनेजमेंटÓ है, ‘डेवलपमेंटÓ नहीं।
श्री यश भारतीय ने बजट के निम्नलिखित बिंदुओं पर सरकार को घेरा:
कर्ज की बैसाखी पर भाजपा सरकार: श्री यश भारतीय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज मध्य प्रदेश का हर नागरिक और आने वाली पीढिय़ां कर्ज के बोझ तले दबी हैं। बजट का बड़ा हिस्सा पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने में जा रहा है। सरकार ‘घी पीनेÓ के लिए जनता का भविष्य अंधकार में डाल रही है।
क्कष्ठ (पिछड़ा, दलित, आदिवासी/अल्पसंख्यक) की अनदेखी: बजट में समाज के सबसे बड़े वर्ग ‘क्कष्ठ्रÓ के लिए कोई ठोस योजना या विशेष आर्थिक पैकेज नहीं है। योजनाओं के नाम पर केवल ‘हेडलाइन मैनेजमेंटÓ किया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर पिछड़ों और वंचितों के कल्याण के लिए बजट में भारी कटौती की गई है।
* भर्ती घोटाला और युवाओं का पलायन प्रदेश का शिक्षित युवा बेरोजगारी और भर्ती घोटालों की मार झेल रहा है। बजट में सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने का कोई स्पष्ट कैलेंडर नहीं है। युवा शक्ति की उपेक्षा कर सरकार केवल कागजी उद्योगों के सपने दिखा रही है।
* अन्नदाता पर दोहरी मार: किसान अपनी उपज के सही दाम (रूस्क्क) और छुट्टा जानवरों की समस्या से त्रस्त है, लेकिन बजट इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह मौन है। यह बजट ‘खेतÓ के लिए नहीं, बल्कि ‘कॉरपोरेट मित्रोंÓ के लिए बनाया गया है।
* महंगाई से जनता पस्त, सरकार मस्त: आम आदमी महंगाई और बढ़ते वैट (ङ्क्रञ्ज) से बेहाल है, लेकिन बजट में पेट्रोल-डीजल या घरेलू गैस पर कोई राहत नहीं दी गई है। यह अमीर समर्थक और गरीब विरोधी बजट है।
श्री यश भारतीय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी इस दिशाहीन बजट को पूरी तरह खारिज करती है और सदन से लेकर सड़क तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

