देहरादून,19 फरवरी (आरएनएस)। विकेन्द्रीकृत और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, दिल्ली में चल रहे ग्लोबल एआई समिट के दौरान इंडिया एनर्जी स्टैक पवेलियन में पावरएक्सचेंज ऐप और अंतरराज्यीय पीयर-टू-पीयर ऊर्जा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल देशभर में विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा से समृद्ध राज्यों जैसे उत्तराखंड बिजली के उत्पादन, व्यापार और उपभोग के तरीके को बदल सकती है। यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं और “प्रोज्यूमर” यानी वे घर या संस्थान जो बिजली का उत्पादन भी करते हैं और उपभोग भी को ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित डिजिटल मार्केटप्लेस के माध्यम से अतिरिक्त सौर ऊर्जा का सीधे व्यापार करने की सुविधा देता है। गुरुवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऐप का प्रदर्शन दिखाया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

