देहरादून,19 फरवरी (आरएनएस)। पटेलनगर क्षेत्र के माजरा में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग का पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना 10 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे की है, जब शरणजीत स्कूल के पास रहने वाले राजकुमार भंडारी दुकान से घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग के भांजे की ओर से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक चालक की पहचान भी कर ली है। बुजुर्ग का ऑपरेशन होना है, लेकिन आरोपी सुमित जोशी पहले ऑपरेशन कराने को तैयार था, लेकिन बाद में मुकर गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

