अल्मोड़ा,19 फरवरी (आरएनएस)। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने एनआई एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट संख्या 40/2025, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्त चंदन राम (32) पुत्र रमेश राम, निवासी गणेशीगैर, धारानौला को गिरफ्तार किया। आरोपी को धारानौला क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

