हरिद्वार,19 फरवरी (आरएनएस)। धर्मनगरी में गुरुवार को पूरा दिन आसमान में धूप निकली रही। धूप की तपिश में लोगों को ठंड से राहत मिली। साथ ही दिन में ठंड का अहसास कम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। बता दें कि फरवरी माह में लगातार धूप खिलने की वजह से ठंड और शीतलहर का असर कम हो गया है। शाम और रात के समय भी धर्मनगरी में गर्मी बढ़ रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

