हरिद्वार,19 फरवरी (आरएनएस)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर में सीएसआर योजना के अंतर्गत किरबी संस्थान द्वारा सौर ऊर्जा संचालित एलईडी लाइट्स, विद्यालय के नाम का साइनबोर्ड, कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, स्टील अलमारी, कुर्सी-मेज और किचन रैक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संस्थान के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता और यही देश के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने किरबी संस्थान के इस सहयोग को सराहनीय पहल बताया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। किरबी संस्थान के डीजीएम धीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संस्थान को ऐसे विद्यालय के लिए कार्य करने पर प्रसन्नता है, जिसने कम समय में राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वहीं प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने कहा कि शिक्षा में इस प्रकार का निवेश विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा और उन्हें जीवन में नए आयाम प्राप्त करने में मदद करेगा। इस अवसर पर पूर्व सभासद सिंहपाल सिंह सैनी, अतुल वशिष्ठ, श्याम सुंदर गुप्ता, वरुण वशिष्ठ, राम सिंह, सुरेंद्र त्यागी, अभिषेक शर्मा, ओमवीर त्यागी, किरबी संस्थान से अमित चौहान, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, नूर मोहम्मद, आयुष कुमार सहित विद्यालय स्टाफ विनीत कुमार, नीतू आहूजा, अवनीश, प्रवीण कुमार, नेहा पाल, शिवांगी, पुष्पा, ममता और रूपा मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

