हरिद्वार,19 फरवरी (आरएनएस)। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के ‘प्रेरणा स्कूल कार्यक्रमÓ के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में गुरुवार को जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के कक्षा 8 से 11 तक के विद्यालय स्तर पर चयनित 41 विद्यार्थियों 20 छात्र और 21 छात्राओं ने भाग लेते हुए पेंटिंग, कविता, भाषण, संगीत, वाद-विवाद और निबंध सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी उपप्राचार्य लाजपत सिंह तथा संयोजक संगीता चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष एंजेल्स अकादमी हरिद्वार के छात्र एकलव्य और जगदगुरु चंद्र भगवान शंकर इंटर कॉलेज की छात्रा सारिका जिला स्तर पर चयनित होकर वडनगर की शैक्षिक यात्रा पर गए थे। इस वर्ष भी चयनित एक छात्र और एक छात्रा प्रेरणा कार्यक्रम के अंतर्गत वडनगर, अहमदाबाद की शैक्षिक यात्रा करेंगे। प्रतियोगिता में एंजेल्स अकादमी बहादराबाद, बीएमएल मुंजाल पब्लिक स्कूल नवोदय नगर, केंद्रीय विद्यालय भेल, जगदगुरु चंद्र भगवान शंकर इंटर कॉलेज शीतला खेड़ा, पुलिस मॉडर्न स्कूल और नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारतÓ, ‘माय विजन ऑफ इंडियाÓ और ‘व्हाय आई शुड बी सिलेक्टेड फॉर प्रेरणाÓ जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य लाजपत सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि संयोजक संगीता चौहान ने प्रतिभागियों, शिक्षकों और निर्णायकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

