बस्तर,19 फरवरी (आरएनएस)। बस्तर पुलिस ने हनी डेली नीड्स आमागुड़ा जगदलपुर के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। इसी ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि व्यक्ति हनी डेली नीड्स आमागुड़ा जगदलपुर के पास एक प्लास्टिक बोरी में गांजा बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़ा है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में कार्यवाहक थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा हनी डेली नीड्स आमागुड़ा पहुंच कर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया के एक व्यक्ति एक प्लास्टिक बोरी रखे मिलने पर उक्त व्यक्ति को पकड़ कर, पूछताछ करने पर अपना नाम अखिल पौराणिक पिता सुबोध उम्र 39 वर्ष पता रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास आमागुड़ा जगदलपुर का होना बताया जिनके पास में रखे एक प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 2 किलो 916 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। गांजा परिवहन करना स्वीकार करने से उक्त आरोपी को 20(क्च ) बीएनएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

