० मिर्जापुर पुलिस ने 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
० छतीसगढ़ से लूट के बाद किया अरेस्ट
० मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को लगी गोली
० लूट का 3 किलो सोना बरामद किया
० अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़
रायपुर/मीरजापुर, 19 फरवरी (आरएनएस)। जिले की पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। यहां 5 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आभूषण व्यवसाई से 17 फरवरी को करोड़ों के आभूषण लूटे थे, लूट घटना में शामिल 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अहरौरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से 3 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण, 1,46,100 रुपए, एक अवैध पिस्टल, 2 तमंचा व कारतूस, मोबाइल और एक कार बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर इसका खुलासा किया है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते 17 फरवरी को कार से जा रहे आभूषण व्यवसाई को टक्कर मारकर घायल करने के बाद कार सवार चार बदमाशों ने करोड़ो के आभूषण लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली के लिए भाग रहे थे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि लूट की घटना को अंजाम देकर भागते बदमाशों के बारे में छत्तीसगढ़ पुलिस से बराबर इनपुट मिल रहा था। गुरुवार को सुबह अहरौरा थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ जंगल में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गया जिसमें दो बदमाशों विजय लांबा और मोनू उर्फ गुंडवा के पैर में गोली लगी। उनको अस्पताल में उपचार कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों में विजय लांबा पर दिल्ली, हरियाणा, गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में 67 के करीब मुकदमे दर्ज हैं, वहीं मोनू उर्फ गुंडवा पर 11 मुकदमें दर्ज है। बदमाशों को पकडऩे वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जा रहा है।
मीरजापुर पुलिस ने बताया कि *एसओजी/सर्विलांस, था ना अहरौरा व थाना अदलहाट की संयुक्त टीम द्वारा जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लूट की घटना से सम्बन्धित 02 शातिर अन्तर्राज्यीय लूटेरे पुलिस मुठभेड़ में तथा 02 अन्य (कुल 04 अभि.) गिरफ्तार, अवैध 01 पिस्टल, 02 तमंचा मय कारतूस व लूट से सम्बन्धित 3.678 किलो ग्राम आभूषण व नगद 1,46,100 रूपये बरामद-अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा चोरी, लूट-छिनैती जैसी संगीन अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में अभियुकों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के क्रम में मनीष मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के पर्वेक्षण तथा शिखा भारती क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व मंजरी राव क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए दिनांक: 18.02.2026 को एसओजी/सर्विलांस, थाना अहरौरा व थाना अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हुई लूट की घटना को कारित करने वाले शातिर अभियुक्तगण कार द्वारा लूट के माल के साथ सोनभद्र सुकृत होते हुए वारणसी की तरफ भाग रहे है तथा उन अभियुक्तों का लोकेशन अहरौरा क्षेत्र में है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके एसओजी/सर्विलांस व थाना अहरौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बैरियर लगा कर चेकिंग प्रारम्भ किया गया, दौराने चेकिंग सोनवरसा नहर के पास से कार संख्या: सीजी 13 व्ही 7002 में सवार दो अभियुक्तों को 1. विनोद उर्फ बीनू प्रजापति पुत्र सुखलाल प्रजापति निवासी पंछी दादाबडी थाना दादाबाडी जिला कोटा राजस्थान, स्थाई पता जमुना कालरी थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर म0प्र0 व 2- करीम खान पुत्र वसीम खान निवासी चकमहमुद सकलेन नगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। जिनकी जमातलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण (अंगुठी 176 नग, लाकेट 457 नग, कान की बाली 805 नग) वजन 1.550 किग्रा व 02 अदद तमन्चा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर तथा नगद 46100 रुपये बरामद किया गया। दौराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा बताये गये तथ्यों के आधार पर उक्त लूट की घटना में सम्मलित दो अन्य अभियुक्त की तलाश करते हुए पुलिस टीम लखनिया दरी जंगल के पास पहुँची तो अभियुक्तगण को देखकर पुलिस टीम ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो पुलिस टीम के उपर गिरफ्तारी से बचने के लिये जान-मारने की नियत से फायर कर दिये। पुलिस टीम द्वारा सिखलाये गये तरीके से अपने बचाव में सीमित फायर किया गया जिसमें अभियुक्तगण 1. विजय लाम्बा पुत्र रामलाल निवासी चन्दननगर थाना जगतपुरी नई दिल्ली पूर्वी, 2. मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा पुत्र सुन्दर निवासी सोरखा थाना सेक्टर-113 जनपद गौतमबुद्धनगर के पैर में गोली लग गयी। पास जाकर अभियुक्तगण की जमातलाशी ली गयी तो उनके पास से 01 देशी पिस्टल 0.32 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, लूट के जेवरात पीली धातु वजन 2.218 किग्रा व 1,00,000 रूपये बरामद किया गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विजय लाम्बा व मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य है। इस प्रकार उपरोक्त चारो अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण कुल वजन 3.768 किग्रा तथा 1,46,100 रुपये नगद, 01 देशी पिस्टल (01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस) व 02 अदद तमन्चा (02 जिन्दा कारतूस 315 बोर) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो सभी ने एक स्वर में बताया कि दिनांक 17.02.2026 को हम लोग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जनपद बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में अन्धे मोड़ पर एक इको मारूति कार को टक्कर मार दिये तथा जब उसमें सवार व्यक्ति कार से नीचे उतरा तो उसे पिस्टल तमंचा तथा लोहे की हथोड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिये एवं गाड़ी में रखे बरामदशुदा आभूषण व नगदी लेकर हम लोग दिल्ली के तरफ जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड लिया गया।
आरोपियों से
पीली धातु के जेवर कुल वजन 3.848 किग्रा।
02 अदद तमन्चा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर, कार संख्या: सीजी 13 व्ही 7002।
कुल-1,46,100 रुपये।
01 देशी पिस्टल 0.32 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-35/2026 धारा-317 (2) बीएनएस व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना अहरौरा।
मु0अ0सं0-36/2026 धारा-109, 317 (2) बीएनएस व 3/25 आम्र्स एक्ट थाना अहरौरा।
विनोद उर्फ बीनू प्रजापति पुत्र सुखलाल प्रजापति निवासी पंछी दादाबडी थाना दादाबाडी जिला कोटा राजस्थान, स्थाई पता – जमुना है।
भालूमाडा जिला अनुपपुर म0प्र0
2. करीम खान पुत्र वसीम खान निवासी चकमहमुद सकलेन नगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली निवासी है।
3. विजय लाम्बा पुत्र रामलाल निवासी चन्दननगर थाना जगतपुरी नई दिल्ली पूर्वी (पुलिस मुठभेड़)
4. मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा पुत्र सुन्दर निवासी सोरखा थाना सेक्टर-113 जनपद गौतमबुद्धनगर (पुलिस मुठभेड़)
आपराधिक इतिहास *अभियुक्त विजय लाम्बा पुत्र रामलाल
1. मु0अ0सं0-151/2011 धारा-25/54/59 आम्र्स एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली
2. मु0अ0सं0-151/2011 धारा 394/302 भादवि0 थाना नूरपुर, दिल्ली
3. मु0अ0सं0-160/2011 धारा-302 भादवि0 व 25/27 आम्र्स एक्ट. थाना न्यू उस्मानपुर, दिल्ली
4. मु0अ0सं0-160/2011 धारा-302/396/397/34 भादवि0 व 25/27 आम्र्स एक्ट थाना न्यू उस्मानपुर, दिल्ली
5. मु0अ0सं0-76/2011 धारा-392/34 भादवि0 कंठ, दिल्ली 6. मु0अ0सं0-147/2011 धारा-379 भादवि0 थाना भजनपुरा, दिल्ली
7. मु0अ0सं0-158/2009 धारा-356/379 भादवि0 (थाना सुसांत लोक) गुरूग्राम सदर, हरियाणा
8. मु0अ0सं0-183/2009 धारा-356/379 भादवि0 (थाना पालम विहार) गुरूग्राम सदर, हरियाणा
9. मु0अ0सं0-192/2009 धारा-356/379 भादवि0 (थाना पालम विहार) गुरूग्राम सदर, हरियाणा
10. मु0अ0सं0-219/2009 धारा-392/397 भादवि0 थाना गुरूग्राम सिटी, हरियाणा
11. मु0अ0सं0-83/2009 धारा-356/379 भादवि0 (थाना-एसईसी-40 गुरूग्राम) थाना गुरुग्राम सिटी, हरियाणा
12. मु0अ0सं0-337/2009 धारा-356/379 भादवि0 थाना गुरुग्राम सिटी, हरियाणा
13. मु0अ0सं0-240/2009 धारा-356/379 भादवि0 (थाना एसईसी-5, गुरूग्राम) थाना गुडगांव सिटी, हरियाणा
14. मु0अ0सं0-262/2009 धारा- 186/353/307/34 भादवि0 व 25 आम्र्स एक्ट (थाना एसईसी-5, गुरूग्राम) थाना गुरूग्राम सिटी,
15. मु0अ0सं0-111/2009 धारा-356/379 भादवि0 (थाना एसईसी-40 गुरुग्राम) थाना गुरूग्राम सिटी
16. मु0अ0सं0-113/2009 धारा-356/379 भादवि0 (थाना-एसईसी-40 गुरुग्राम) थाना गुरूग्राम सिटी, हरियाणा
17. मु0अ0सं0-85/2004 धारा-379/411 भादवि0 थाना उत्तम नगर, दिल्ली
18. मु0अ0सं0-193/2004 धारा-379/411 भादवि0 थाना उत्तम नगर, दिल्ली
19. मु0अ0सं0-265/2004 धारा-399/402 भादवि0 व 25 आम्र्स एक्ट, थाना उत्तम नगर, दिल्ली
20. मु0अ0सं0-86/2004 धारा-392/34 भादवि0 थाना तिलकनगर, दिल्ली
21. मु0अ0सं0-116/2004 धारा-392/34 भादवि0 थाना हरि नगर, दिल्ली
22. मु0अ0सं0-291/1997 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
23. मु0अ0सं0-141/1997 धारा-394/34 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
24. मु0अ0सं0-832/1997 धारा-411 भादवि0 थाना श्रीनिवासपुरी, दिल्ली
25. मु0अ0सं0-539/1997 धारा-379 भादवि0 (थाना त्रिलोकपुरी) पांडव नगर, दिल्ली
26. मु0अ0सं0-605/1997 धारा-379/411 भादवि0 (थाना त्रिलोकपुरी) पांडव नगर, दिल्ली
27. मु0अ0सं0-324/1997 धारा-379 भादवि0 (थाना त्रिलोकपुरी) पांडव नगर, दिल्ली
28. मु0अ0सं0-426/1997 धारा-379 भादवि0 (थाना त्रिलोकपुरी) पांडव नगर, दिल्ली
29. मु0अ0सं0-19/1996 धारा-25 आम्र्सएक्ट. थाना विकासपुरी, दिल्ली
30. मु0अ0सं0-407/1996 धारा-379 भादवि0 थाना हरि नगर, दिल्ली
31. मु0अ0सं0-267/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
32. मु0अ0सं0-267/1995 धारा-25 आम्र्सएक्ट थाना विकासपुरी, दिल्ली
33. मु0अ0सं0-269/1995 धारा-25 आम्र्सएक्ट, थाना विकासपुरी, दिल्ली
34. मु0अ0सं0-118/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
35. मु0अ0सं0-192/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
36. मु0अ0सं0-205/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
37. मु0अ0सं0-206/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
38. मु0अ0सं0-211/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी
39. मु0अ0सं0-219/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
0अ0सं0- 227/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
41. मु0अ0सं0-231/1995 धारा-379 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
42. मु0अ0सं0-249/1995 धारा-457/380 भादवि0 थाना विकासपुरी, दिल्ली
43. मु0अ0सं0-220/1995 धारा-379 भादवि0 थाना तिलकनगर, दिल्ली
44. मु0अ0सं0-250/1995 धारा-379 भादवि0 थाना तिलकनगर, दिल्ली
45. मु0अ0सं0-271/1995 धारा-379 भादवि0 थाना तिलकनगर, दिल्ली
46. मु0अ0सं0-310/1995 धारा-379 भादवि0 थाना तिलकनगर, दिल्ली
47. मु0अ0सं0-84/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पंजाब बाघ, दिल्ली
48. मु0अ0सं0-7/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
49. मु0अ0सं0-307/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
50. मु0अ0सं0-335/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
51. मु0अ0सं0- 168/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
52. मु0अ0सं0-198/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
53. मु0अ0सं0-95/1995 धारा-379 भादवि0 धाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
54. मु0अ0सं0-93/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
55. मु0अ0सं0-99/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
56. मु0अ0सं0-57/1995 धारा-379 भादवि0 थाना पश्चिम विहार पूर्व, दिल्ली
57. मु0अ0सं0-260/1995 धारा-379 भादवि0 थाना हरिनगर पश्चिम, दिल्ली
58. मु0अ0सं0-144/1995 धारा 379 भादवि0 थाना अशोक विहार, दिल्ली 59. मु0अ0सं0-177/1994 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
60. मु0अ0सं0-238/1994 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
61. मु0अ0सं0-255/1994 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
62. मु0अ0सं0-268/1994 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
63. मु0अ0सं0-279/1994 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
64. मु0अ0सं0-290/1994 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
65. मु0अ0सं0-300/1994 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
66. मु0अ0सं0- 169/1994 धारा-379 भादवि0 थाना डाबरी, दिल्ली
67. मू0अ0सं0-299/1991 धारा-379 भादवि0 थाना जनकपुरी, दिल्ली
अभियुक्त मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा है।
1. मु0अ0सं0-240/2016 धारा.. थाना सैक्टर-49 जनपद गौतनबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0-360/2015 धारा 392,411 भादवि0 थाना फेस द्वितीय जनपद गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0-384/2015 धारा 307,323 भादवि0 थाना फेस द्वितीय जनपद गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0-702/2020 धारा 392,411,34 भादवि0 थाना फेस द्वितीय जनपद गौतमबुद्धनगर
5. मु0अ0सं0-741/2020 धारा 392,411 भादवि0 थाना बीटा-2 जनपद गौतमबुद्धनगर
6. मु0अ0सं0-696/2020 धारा 379 भादवि0 थाना सैक्टर-24 जनपद गौतमबुद्धनगर
7. मु0अ0सं0-698/2020 धारा 307,34,482 भादवि0 थाना सैक्टर-24 जनपद गौतमबुद्धनगर
8. मु0अ0सं0-717/2020 धारा 307,34, भादवि0 थाना सैक्टर-24 जनपद गौतमबुद्धनगर
9. मु0अ0स0-718/2020 धारा 25/27 आयुध अधि0 थाना सैक्टर-24 जनपद गौतमबुद्धनगर
10. मु0अ0स0-1013/2024 धारा 304,317 (2) बीएनएस थाना को 0शहर जनपद बुलन्दशहर
11.मु0अ0सं0-587/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 25 आम्र्स एक्ट थाना सैक्टर-49 जनपद गौतमबुद्धनगर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम इस प्रकार है
1.उ0नि0 अजय कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष अहरौरा, उ0नि0 आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम चौकी प्रभारी अहरौरा नगर, हे0का0 गुफरान आ
मनोज यादव, आशीष राय, शशि प्रताप सिंह, चन्दन कुमार, थाना अहरौरा ।
प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट मय पुलिस टीम। 3. एसओजी/सर्विलांस की सयुक्त टीम।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

