दुर्ग, 19 फरवरी (आरएनएस)। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में गुरुवार को एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर यूथ रेडक्रॉस, बोरी के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदान शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमर तलत के मार्गदर्शन में प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राओं द्वारा कुल 44 यूनिट रक्तदान किया गया। युवाओं की इस सहभागिता ने समाज के प्रति उनके दायित्व और संवेदनशीलता को दर्शाया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रही, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम, रक्तकोष अधिकारी डॉ. मिथलेश पारकर, डॉ. अवतास कश्यप, काउंसलर टी. एस. एंथोनी, नर्स तरुणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, सीनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर सहित तीरथ यादव, अंशु नेताम, हिमांशु चंद्राकर एवं देव कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में यूथ रेडक्रॉस के सदस्यों एवं महाविद्यालय प्रशासन का विशेष योगदान रहा।
0

