दुर्ग/अंडा, 19 फरवरी (आरएनएस)। ग्राम तिरगा में दिल्लीवार कुर्मी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा वीर शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शिवाजी महाराज की स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा उनके आदर्शों को नमन किया गया।
इस अवसर पर कुर्मी समाज, दिल्लीवार समाज के पदाधिकारी एवं ग्राम प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विजय बेलचंदन (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य), दधिश देशमुख (सर्किल युवा अध्यक्ष), गैंदलाल देशमुख (ग्राम प्रधान), रामसाय बेलचंदन (उप प्रधान), शिवाजी स्मारक अध्यक्ष युवराज देशमुख, पीतांबर देशमुख, अघनू देशमुख, वीरेन बेलचंदन, मुन्ना देशमुख, पुरुषोत्तम दिल्लीवार, शिव प्रसाद देशमुख, हीरालाल दिल्लीवार, अजय देशमुख, सुशील देशमुख, नंदकुमार देशमुख, गोपी देशमुख, सुरेश देशमुख, बिहऊराम देशमुख, सुदर्शन निषाद, धनेश यादव, दौवा देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के साहस, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की नीति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन जयघोष एवं देशभक्ति नारों के साथ हुआ।
0

