नईदिल्ली,21 फरवरी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की इस टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम घोषित की है, जिसमें केशव महाराज को कप्तान की जिम्मेदारी सौपीं गई है। इस टीम में 5 अनकैप्ड खिलाडिय़ों को चुना गया है। आइए टीम पर एक नजर डालते हैं।
टी-20 सीरीज की शुरुआत 15 मार्च को होने वाले मैच से हो जाएगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा। इस सीरीज में उन खिलाडिय़ों को भी बाहर रखा गया है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में हिस्सा लेना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, नकोबानी मोकोएना, एंडिले सिमेलेन, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायन और जेसन स्मिथ।
नए चेहरों में बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर और जॉर्डन हरमन शामिल हैं, जिन्हें घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑलराउंडर ईथन बॉश को भी टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना को एसए20 में शानदार सीजन के बाद शामिल किया गया है। 1 9 साल के इस खिलाड़ी ने पार्ल रॉयल्स के लिए 10 मैचों में 9.62 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए थे।
००

