नई दिल्ली 21 Feb, (Rns) । राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के सामने धमाके की साजिश रच रहा है।
वहीं, अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है और लाल किला समेत मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
इनपुट मिला है कि लश्कर-ए-तैयबा भारत की राजधानी दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। बताया जा रहा कि चांदनी चौक के पास स्थित मंदिर समेत देश कई धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर है।
इसके बाद शनिवार को दिल्ली के खास धार्मिक और पुरानी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसमें लाल किले के आसपास के इलाके और चांदनी चौक के कुछ हिस्से शामिल हैं।

