बीजापुर, 21 फरवरी (आरएनएस)। अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिला बीजापुर में निर्वाचक नामावलियो का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर संपन्न किया गया। लगातार चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई जिसमें कुल 155180 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राप्ट) प्रकाशन के बाद 2107 मतदाताओं की वृद्धि हुई। शुद्धवृद्धि .1.38 प्रतिशत है। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान मतदान केन्द्रों के 283 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित किए और मतदताओ का मिलान कर मैपिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान शुरू किया गया है। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीनों तक लगातार चले विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद 21 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से नाम हटवाने से संबधित दावे और आपत्तियों और 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच प्रस्तुत किये गए थे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जिला के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए बधाई अभार व्यक्त किया। निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ-01), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ)-06, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एएईआरओ) – 19 एवं 283 बूथ लेवल अधिकारी एवं राजनैतिक दलो द्वारा नियुक्त बीएलए बूथ लेवल एजेंट सहित कई स्वयंसेवको की सक्रिय भागीदारी रही है। जिला बीजापुर के मतदाताओ का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया राजनैतिक दलो और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रमुख आंकडे और उपलब्धियां –
डिजीटलीकरण- 27 अक्टूबर 2025 को कुल 191652 मतदाताओं में से 23 दिसम्बर 2025 तक 153073 (78.87त्न) मतदाताओ के गणना पत्रक प्राप्त हुए जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया।
डोर टू डोर सर्वे- बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया जिसमें मृत स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानो पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई। शुद्ध वृद्धि- अंतिम प्रकाशन को बाद नेट एडिशन -2107 मतदाताओं की वृद्धि हुई। शुद्धवृद्धि -1.38 प्रतिशत है। प्रकिया और पारदर्शिता- विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिले में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 191652 मतदाताओ को गणना पत्रक वितरण को लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य मिशन मोड पर किया गया इस दौरान जो गणना फार्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल आफिसर और राजनैतिक दलो के बूथ लेवल एजेंटों के बीच बैठकें आयोजित की गई। जिले में इन बैठको के अंत में जिन मतदाताओ के गणना फार्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी की वेब साइट https://bijapur.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in/ पर प्रकाशित की गयी थी।
चार महीने तक चली निरंतर कवायद के बाद 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को जिला बीजापुर के सभी मतदान केन्द्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी जिला बीजापुर की वेबसाइट https://bijapur.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते है। इस दौरान राजनीतिक दलों को प्रति जिले में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (1) फोटोयुक्त प्रिंटेड और 1 फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

