जांजगीर चांपा,21 फरवरी(आरएनएस)। जिले की अकलतरा पुलिस तथा जीआरपी की टीम ने अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास से एक नाबालिग समेत दो लोगों को अवैध गांजा तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर जांजगीर में खपाने के फिराक में थे।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेल्वे स्टेशन अकलतरा के पास दो व्यक्ति गांजा रखे हुए है कि सूचना पर पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन अकलतरा रवाना हुए एवं रेलवे सुरक्षा बल को भी संपर्क किया जाकर सहयोग लिया गया, जो मौके पर जाकर थाना अकलतरा और रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेड कार्यवाही की गई और एक नाबालिग समेत अभिषेक सूर्यवंशी पिता रामकुमार सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों के द्वारा गांजा को ओडिशा से लाना बताए एवं मादक पदार्थ गांजा का वजन करने पर 5.161 किलोग्राम कीमती 2 लाख 58 हजार रूपए होना पाया गया । आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है।
000

