जांजगीर चांपा,21 फरवरी(आरएनएस)। जिले की थाना बिर्रा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त टीम ने एक सुने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। तथा आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के गहने एवं चोरी हुये मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मारूती इक्को कार को किया जप्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कृष्णो साहू निवासी तालदेवरी थाना बिर्रा का रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29.01.2026 के दरम्यानी रात यह अपने परिवार के साथ खाना खाकर परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गये। सुबह 4 बजे सोकर उठी तो देखी कि इसके कमरे का अलमारी पूरी तरह खुला था एवं अंदर का लाकर भी खुला हुआ था जाकर देखी लाकर में रखे सोना का एक लाकेट कीमती 6,000 रूपये, सोने का टाप्स कीमती 73,250 रूपये एवं चांदी का एक जोड़ी पायल कीमती 6,750 रूपये, एक नग पुरानी इस्तेमाली मोबाइल एवं नगदी रकम 30,000 रूपये लाकर में नहीं था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर हो गया है।रिपोर्ट दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर की पतासाजी में लिया गया। माम्पुले में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चांपा सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपीयों एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी हेतु उचित निर्देश प्राप्त होने पर थाना बिर्रा स्टॉफ एवं साइबर टीम की संयुका टीम के द्वारा संदेही राज कुमार कर्ष पिता रेशमलाल कर्ष उम्र 28 वर्ष साकिन मुड़पार राधाकृष्ण मुहल्ला थाना शिवरीनारायण,जितेन्द्र साहू पिता मूलचंद साहू उम्र 28 वर्ष साकिन कनस्दा वार्ड नंबर 09 थाना शिवरीनारायण और विनोद कुमार कर्ष पिता दुकराम कर्ष उम्र 39 वर्ष साकिन टुण्ड्रा थाना गिधौरी टुण्ड्रा जिला बलौदाबाजार – भाटापारा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीयों के कब्जे से सोने का 01 जोड़ा कनौती टाप्स, सोने का 01 जोडी टाप्स, 02 जोड़ी चांदी पायजेब एवं सोना का 09 फर वाला गाला जिसमें प्लास्टिक का गोती व नट लगा हुआ है एवं 01 नग रियलमी का मोबाईल चालू हालत में एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मारूती इक्को क्रमांक सीजी 10 बी.जे. 2180 को जप्त किया गया। कुल बरामद जप्तसुदा संपत्ति की कीमत कुल जुमला 06 लाख 25 हजार 27 सी 80 रूपये का होना पाया गया। प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

