० एआई सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किया गया अमर्यादित कृत्य
रायपुर, 21 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित एवं अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में कल 22 फरवरी रविवार को शंकर नगर चौंक बीटीआई मैदान के पास में धरना प्रदर्शन करेगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आहवान पर महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे धरना प्रदर्शन करेगी।
०

