नवादा 22 Feb, (Rns) । जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव मोड़ के समीप शनिवार की देर रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
दुर्घटना एनएच-82 पर मंझवे-फतेहपुर सड़क मार्ग पर हुई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गयाजी जिले के रिवला गांव से अपने दोस्त की बहन के तिलक में नवादा जिले के अकबरपुर जा रहे थे।
इसी क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में था। इसी क्रम में कटघरा मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गया, और करीब 20 फीट दूर खेत में जाकर गिरा।

