अल्मोड़ा,22 फरवरी (आरएनएस)। दुड़ाधार स्थित आयकर भवन के पास जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया। घटना की सूचना शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर फायर स्टेशन को मिली, जिसके बाद टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। प्रभारी फायर स्टेशन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर झाडिय़ों में लगी आग को फैलने से रोकते हुए पारंपरिक तरीकों से उसे बुझाया। समय रहते कार्रवाई किए जाने से आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से बच गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस अभियान में अग्निशमन कर्मी अजब सिंह, हरि सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रवि आर्य, भावना सिंह और प्रियांशु कुमार शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

