पिथौरागढ़,22 फरवरी (आरएनएस)। जौलजीबी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दूतीबगड़ विजयसार निवासी जगदीश प्रसाद व पवन सिंह मेहरा के वाहन से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है। टीम में महेश सिंह बोरा, ललित कुमार मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

