पिथौरागढ़,22 फरवरी (आरएनएस)। थल पुलिस ने पांखू में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। पुलिस ने महिला मंगल दल के सदस्यों व स्थानीय महिलाओं को उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, बाल विवाह सहित अन्य महिला अपराधों के बारे में जागरूक किया। पुलिस व महिला मंगल दल से नशे के सेवन से होने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की शपथ ली। इस दौरान अपर उप निरीक्षक भुवन पाण्डेय, अपर एसआई विनोद भट्ट, अजीत मौजूद रहे।

