पिथौरागढ़,22 फरवरी (आरएनएस)। धारचूला नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय निगालपानी में विद्यालय प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। रविवार को हुई बैठक में विद्यालय की शैक्षिक प्रगति, उपलब्धियों, विद्यार्थियों की संख्या, स्टाफ की रिक्तियों, छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड वितरण मशीन लगाने, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, विद्यार्थियों के लिए दरियां उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। प्राचार्य राहुल देव ने विद्यालय भवन में रंग-रोगन, फर्नीचर की मरम्मत, छात्र शौचालयों की मरम्मत व अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर अध्यक्ष का आभार जताया। बैठक में परियोजना प्रमुख व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एम कन्नन, मो. आजम खान, हेमलता धामी, निशाली देवी, अनामा चरना बेहरा, मलिक राम बंजारे, कृष्णा कुंवर, नीरज सिंह मौजूद रहे।

