रुद्रपुर,22 फरवरी (आरएनएस)। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट और जिंदगी जिंदाबाद समिति की ओर से छठा सामूहिक विवाह समारोह हुआ। जिसमें 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। रविवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक देवेंद्र सिंह, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व धार्मिक हस्तियों ने समारोह में पहुंचकर नव दम्पत्तियों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। सिख जोड़ों का गुरुद्वारा साहिब में व हिन्दू जोड़ों का मंदिरों में रीति रिवाज से फेरे कराये गए। दुल्हन पक्ष के परिजनों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर दूल्हा पक्ष का स्वागत किया और फिर जयमाला हुई। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट और जिंदगी जिंदाबाद समिति की ओर से परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सुप्रीत बॉबी भाटिया ने किया। यहां स. देवेंद्र सिंह, करमजीत सिंह चन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, दल विधि चंद बाबा अवतार सिंह, दलजिंदर सिंह, शिव कुमार मित्तल, आगर डेरा बाबा भाई पाल सिंह, पलविंदर सिंह, लक्खा सिंह, गुरप्रीत सिंह देओल, सुखबीर सिंह बेदी, बलजिंदर सिंह मान, सुरेश अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, सुरेश सिंघल, डॉ. कुलदीप सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरतेज सिंह, राजेश मित्तल, अशोक गौतम, सुरेश कंबोज, दलजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, रवनीत कौर, बलजीत कौर, सुनीता, जानवी कौर, डॉ कुलदीप सिंह, मुकेश गर्ग मौजूद रहे।

